उनके साथ वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद के सुरक्षा और गौरव गोगोई तथा कुछ अन्य नेता शामिल थे।
राहुल गांधी अपने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ हिंसा पीड़ितों से मिलने चांदबाग़ और ब्रजपुरी पहुंचे।
उन्होंने कहाः "हिंसा और नफ़रत व्यक्ति के दुश्मन हैं। स्कूल में भारत का भविष्य है। स्कूलों को नफ़रत की हिंसा से जलाया गया। भारत को बांटा जा रहा है। जो देश की ताक़त थी भाईचारा, एकता और प्यास उसको यहां जलाया गया।" राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली दंगों से दुनिया में हमारी छवि ख़राब हुयी है।
दूसरी ओर दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्षी सांसदों के राज्यसभा में हंगामे के बाद, राज्यसभा को कल 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।