1 मार्च 2020 - 20:15
पहला ऐसा देश, जिसने कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई जीतकर चमत्कार कर दिया

विश्व भर में कोरोना वायरस के तेज़ी से फैलने की ख़बरों के बीच, वियतनाम ने देश में सभी 16 संक्रमित लोगों के सफल उपचार और उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने की घोषणा कर दी है।

वियतनाम सरकार का कहना है कि शुक्रवार समेत पिछले 15 दिनों के दौरान, संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। आख़िरी बार 13 फ़रवरी को कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला सामने आया था।

वियतनाम ने कोरोना पर निंयत्रण के लिए तेज़ी से कार्यवाही की, यहां तक कि हनोई से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव पिछले 20 दिन से बंद है।

वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने उप प्रधानमंत्री वु डक डैम के हवाले से कहा है कि अगर कोरोना वायरस 2019 से लड़ना एक युद्ध है, तो हमने पहले दौर का यह युद्ध जीत लिया है, लेकिन पूरा युद्ध नहीं, इसलिए कि स्थिति अप्रत्याशित हो सकती है।

विश्व भर में कोरोना वायरस से क़रीब 3 हज़ार लोगों की जान जा चुकी है और 83,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।