1 मार्च 2020 - 20:10
दिल्ली में फिर हालात ख़राब, मैट्रो स्टेशन बंद हुए, फिर खुल गये

रविवार को दिल्ली स्थिति एक बार फिर ख़राब हो गयी जिसके बाद कई मैट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया।

दिल्ली मेट्रो की तरफ इस बात की घोषणा की गई थी कि नांगलोई, सूरजमल स्टेडियम, बदरपुर, तुग़लक़ाबाद, उत्तम नगर वेस्ट, नवादा और तिलक नगर स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को बंद किया गया है।

रविवार की शाम दिल्ली की पुलिस ने कहा कि स्थिति सामान्य है और मैट्रो स्टेशनों को खोल दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की।  

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि पूरे शहर की स्थिति सामान्य है और सीनियर अधिकारियों की तरफ से स्थिति की निगरानी की जा रही है। कुछ पैनिक कॉल्स आ रहे हैं, लेकिन मैं दिल्ली के लोगों से यह कहना चाहता हूं कि वे उन पर ध्यान न दें।

रंधावा ने आगे कहा कि हमें वेस्ट दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, मदनपुर खादर, राजौरी गार्डन, हरि नगर और ख्याला से पैनिक कॉल्स मिली हैं, कृपया उन पर ध्यान न दें। इन जगहों पर स्थिति बिल्कुल सामान्य है, पुलिस सोशल मीडिया पर नज़र बनाए हुए है और अफ़वाह फैलाने वालों पर कार्यवाही करेगी।