रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी कोरिया में अमरीकी सेना के कमान्डर राबर्ट आबराम्ज़ ने कहा कि अगर सियोल ने कोरिया प्रायद्वीप में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति पर आने वाले ख़र्चों में अपना हिस्सा न बढ़ाया तो इस गठबंधन में शामिल दक्षिणी कोरिया के कर्मियों का वेतन बंद कर दिए जाएंगे।
आबराम्ज़ ने कहा कि अमरीकी सैन्य अड्डों पर सेवा के विभाग में काम करने वाले दक्षिणी कोरिया के कर्मियों के संभावित रूप से निकाले जाने से दक्षिणी कोरिया के अन्य कर्मियों पर दक्षिणी कोरिया पर असमान्य वित्तीय और मनौवैज्ञानिक प्रभाव पड़ेंगे।
दक्षिणी कोरिया और अमरीका के रक्षामंत्री सोमवार को वाशिंग्टन में इस संबंध में वारता करेंगे। दक्षिणी कोरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के ख़र्चे में कोरिया का भाग पांच अरब डालर करने की मांग कर रहे हैं। यह रक़म उस रक़म से पांच गुना है जो सियोल ने अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के लिए 2019 में अदा की थी।