हिंसा में हताहत होने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार 15 लोगों को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंसा के बाद गृह मंत्रालय द्वारा बुलाई गई हाईलेवल मीटिंग के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर कोई चाहता है कि हिंसा रोकी जाए।
उनका कहना था कि गृहमंत्रालय की बैठक सकारात्मक रही और इसमें निर्णय लिया गया है कि सभी राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे शहर में शांति वापस आए।
हिंसक घटनाओं के चलते उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। दिल्ली मेट्रो ने भी जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फ़ैसला किया है।