मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संसुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में उन्होंने कहा कि हमने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया है। हमने 5 जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत में स्थिति पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच यह बातचीत व्यापक व्यापार सौदा करने पर फोकस था। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि दोनों देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से निपटने में सहयोग पर सहमत हुए।
इस अवसर पर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में सोमवार को राष्ट्रपति ट्रम्प का जैसा स्वागत हुआ, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। हमने भारत-अमेरिकी संबंधों को व्यापक वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का फ़ैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का प्रतिबिंब है।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ट्रेड डील को लेकर बातचीत पर दोनों देशों के बीच समहति बनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद के समर्थकों को जवाबदेह ठहराने के लिए प्रयास बढ़ाने का फैसला किया है। हमारे बीच नशीले पदार्थों की तस्करी पर काबू करने के लिए नई प्रणाली पर सहमति बनी है।