290 सांसदों के निर्वाचन और इसी तरह विशेषज्ञ परिषद के पहले मध्यावधि चुनाव के अंतर्गत सात सदस्यों के चयन के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राजधानी तेहरान में लगभग एक करोड़ लोगों को मताधिकार हासिल है जिनमें से लगभग दो लाख लोग पहली बार वोट देंगे। कुल मिला कर ईरान में पांच करोड़ 89 लाख 18 हज़ार 159 लोगों को मत देने का हक़ हासिल है जिनमें से 29 लाख से अधिक लोग 18 साल की आयु पूरी होने के बाद पहली बार वोट देंगे।
तेहरान प्रांत में संसद और विशेषज्ञ परिषद के चुनाव के लिए 6689 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान का समय शुरू होने से पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर खड़े हो गए थे। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। शुक्रवार को मतदान का क़ानूनी समय शुरू होते ही इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने मतदान किया।