अली शमख़ानी ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पेज पर लिखा है कि सीरिया में ईरान का अभियान ख़त्म होने से पहले ही मुसलमान, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन से ज़ायोनियों के निकाले जाने का जश्न, दमिश्क़ में आयोजित करेंगे। उनका कहना था कि सीरिया की क़ानूनी सरकार के औपचारिक निवेदन पर ही ईरान, इस देश में आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में मदद कर रहा है।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2011 में कुछ अरब व पश्चिमी देशों के समर्थन से आतंकवादी गुटों ने क्षेत्रीय समीकरणों को इस्राईल के पक्ष में करने के उद्देश्य से सीरिया में व्यापक रूप से कार्यवाहियां शुरू की थीं। सीरिया की सेना ने ईरान व रूस की मदद से देश के अधिकांश हिस्सों को आतंकी गुटों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता हासिल कर ली है।