19 फ़रवरी 2020 - 10:35
ईरान, संसदीय चुनाव की ज़बरदस्त तैयारियां

ईरान के संसदीय चुनाव के संबंध में प्रत्याशियों की ओर से प्रचारिक गतिविधियों का क्रम जारी है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान में 11वें संसदीय चुनाव के अभियान का आज अंतिम दिन है और चुनावी अभियान अपने चरम पर पहुंच चुका है। इसी संबंध में राजधानी तेहरान, पवित्र नगर मशहद, इस्फ़हान, क़ुम, ज़ाहेदान, किरमान और गुरगान सहित ईरान के समस्त छोटे बड़े शहरों में जनता चुनावी अभियान में ज़बरदस्त ढंग से भाग ले रही है और अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ईरान में चुनावी अभियान जो गुरुवार 13 फ़रवरी को शुरु हुआ था, 20 फ़रवरी गुरुवार सुबह आठ बजे समाप्त हो जाएगा।

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के 11वें चरण के चुनाव के लिए 21 फ़रवरी शुक्रवार को पूरे देश में मतदान होंगे।

ईरान की 11वीं संसद के चुनाव में 7 हज़ार से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं।