17 फ़रवरी 2020 - 17:03
इमरान ख़ान के बयान का असर, 400 पाकिस्तानी श्रमिकों पर सऊदी अरब में सख़्ती शुरु

सऊदी अरब में पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावास ने विदेशमंत्रालय को भेजे गये एक पत्र में कहा है कि पिछले 3 दिनों के दौरान लगभग 400 पाकिस्तान को मक्के के निकट शमीसी डिपोर्ट सेन्टर लाया गया है।

वाणिज्य दूतावास का यह बयान सोशल मीउया पर फैलने वाली रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया स्वरूप सामने आया है जिनमें कहा गया है कि पिछले कुछ दिन में हज़ारों पाकिस्तानी मज़दूरों और श्रमिकों को हिरासत में लिया गया है और देश से निकाल दिया गया है किन्तु पाकिस्तान ने ग़ैर क़ानूनी श्रमिकों के विरुद्ध इस क्रैक डाऊन को केवल पाकिस्तान से विशेष होने की ख़बरों का खंडन किया है।

सूत्रों का कहना है कि सऊदी अधिकारियों की यह कार्यवाही प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के कोआलालाम्पुर कांफ़्रेंस में भाग न लेने के बारे में मलेशिया दौरे के दौरान दिए गये बयान पर प्रतिक्रिया है जिसमें इमरान ख़ान ने कहा था कि वह इस कांफ़्रेंस में शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि कुछ देश जो पाकिस्तान के निकट हैं, उनका मानना थ कि इससे मुस्लिम समुदाय विभाजित हो जाएगा।