उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर चंदौली में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 और नागरिकता संसोधन कानून को लेकर सरकार का दृष्टिकोण क्या है।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति और नागरिकता संसोधन क़ानून के लिए वर्षों से इंतजार में था। राष्ट्र हित में ये निर्णय ज़रूरी थे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तमाम दबावों के बीच हम अपने निर्णय पर कायम हैं और आगे भी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वायत्त ट्रस्ट 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' बनाया है। अयोध्या में एक तरह राम मंदिर का निर्माण और दूसरी ओर वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, भारत के इतिहास में यह कालखंड ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद लंबे कालखंड तक इस आख़िरी पायदान को बनाए रखा गया क्योंकि उनकी समस्याओं को सुलझाने में नहीं, उलझाने में राजनीतिक हित सिद्ध होते थे।