15 फ़रवरी 2020 - 19:07
बहरैन, जनता का भीषण दमन, विश्व समुदाय पूरी तरह ख़ामोश

बहरैन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने आले ख़लीफ़ा शासन की ओर से देश की जनता के विरुद्ध दमनात्मक कार्यवाहियों को भयावह क़रार दिया है।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में सक्रिय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने कहा है कि आले ख़लीफ़ा शासन अपनी जनता के भय की वजह से इस प्रयास में है कि क्षेत्र से अमरीका के निकलने से पहले स्वयं को अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन से निकटतम करे।

दूसरी ओर बहरैनी मीडिया से संबंध रखने वाले नेताओं ने इसी प्रकार बल दिया है कि बहरैन की जनता की क्रांति ने बहरैन के आले ख़लीफ़ा शासन की जनता का दमन करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंधों सहित बहुत सी दमनात्मक कार्यवाहियों को विफल बना दिया है।