क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी के बारे में विशेष इन्टरव्यू में सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि जनरल क़ासिम सुलैमानी केवल एक सैन्य कमान्डर ही नहीं थे बल्कि वह सभी सुरक्षा और राजनैतिक हालात पर पूरी दक्षता रखते थे।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने पश्चिमी एशिया में प्रतिरोधकर्ता गुटों के लिए जनरल क़ासिम सुलैमानी की सहायता और समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि जनरल सुलैमानी इस्राईल और आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध में हमेशा प्रतिरोधकर्ता गुटों के साथ रहे और उनका मार्गदर्शन करते रहे।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि प्रतिरोधकर्ता गुट जनरल क़ासिम सुलैमानी के मिशन को आगे बढ़ाएंगे।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के डिप्टी कमान्डर जनरल अबू महदी अलमुहन्दिस की शहादत ने प्रतिरोधकर्ता मोर्चे की रगों में ख़ून ताज़ा कर दिया, कहा कि फ़िलिस्तीन, लेबनान, सीरिया, इराक़, यमन और अफ़ग़ानिस्तान सहित हर जगह पर क़ासिम सुलैमानी को देखा और महसूस किया जा सकता है। (AK