10 फ़रवरी 2020 - 16:39
क़ैदियों को तोहफ़ा, कई स्वतंत्र और कई की सज़ाएं हुईं कम

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने इस्लामी क्रांति की सफलता की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो ज़ार से अधिक क़ैदियों की सज़ाएं माफ़ करने या उनकी सज़ाओं में कमी पर सहमति व्यक्त कर दी है।

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख सैयद इब्राहीम रईसी ने इस्लामी क्रांति की सफलता की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक पत्र लिखकर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता से 2 हज़ार 315 क़ैदियों की सज़ाएं माफ़ करने या कम करने की सिफ़ारिश की थी जिस पर वरिष्ठ नेता ने सहमति जता दी है।

ज्ञात रहे कि 22 बहमन बराबर 11 फ़रवरी को ईरान में इस्लामी क्रांति सफल हुई थी। स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की ईरान वापसी के दस दिन के बाद 22 बहमन वर्ष 1357 हिजरी शमसी अर्थात 11 फ़रवरी 1979 ईसवी को ईरान को भव्य इस्लामी क्रांति की सफलता दिलाई।