चीन के सरकारी टीवी चैनल ने बताया है कि ज़िजियांग यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस में ग्रस्त रोगियों के उपचार के लिए प्रभावशाली दवा खोज ली है।
चीनी टीवी की रिपोर्ट में इस दवा का ब्योरा नहीं दिया गया।
इस से पहले थाईलैंड ने दावा किया था कि उसके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का प्रभावशाली उपचार खोज लिया है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार सुबह बताया है कि कोरोना वायरस से मरने की वालों की संख्या 492 हो गयी है जबकि 24 हज़ार से अधिक लोग इस वायरस में ग्रस्त पाए गये हैं।
दिसंबर सन 2019 के अंत में चीन के वूहान से आंरभ होने वाला कोरोना वायरस इस देश के 30 प्रान्तों के अलावा विश्व के 18 देशों में फैल चुका है और अभी तक इस वायरस का उपचार खोजा नहीं जा सका है।
भारत में भी कम से कम तीन लोगों के कोरोना वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है।