5 फ़रवरी 2020 - 16:19
सेन्चुरी डील के विरोध में फ़िलिस्तीनी नेताओं और जनता के दृष्टिकोण का ईरान ने भरपूर समर्थन किया

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख और फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के महासचिव ने सेन्चुरी डील योजना के विरोध में फ़िलिस्तीनी जनता और अधिकारियों के दृष्टिकोणों के समर्थन पर बल दिया है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अभी हाल ही में शर्मनाक और नस्लभेदी सेन्चुरी डील योजना का अनावरण किया था। 

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया से टेलीफ़ोनी वार्ता में ट्रम्प की इस अमानवीय योजना की निंदा करतेे हुए फ़िलिस्तीनी गुटों से सहृदयता और उनके बीच एकता की आवश्यकता पर बल दिया गया और सदी के इस सबसे बड़े षड्यंत्र से व्यापक मुक़ाबले के लिए दुनिया के स्वतंत्र राष्ट्रों और सरकारों की एकता पर बल दिया।

हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख ने इस टेलीफ़ोनी वार्ता में अतिग्रहणकारियों के विरुद्ध प्रतिरोध और डटे रहने में फ़िलिस्तीनी की मज़लूम जनता के समर्थन में ईरान के प्रयासों का स्वागत किया।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन के महासचिव से टेलीफ़ोनी वार्ता में ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों से मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनी जनता के वैध और क़ानूनी संघर्ष के समर्थन के ईरान के दृष्टिकोण का समर्थन किया और अमरीकी-ज़ायोनी शैतानी योजना से मुक़ाबले में इस्लामी देशों की जनता और सरकारों को आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया है।