प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी हालत में सीएए को अपनी सरकार की उपलब्धि गिनवायी है कि इस क़ानून का पूरे देश में विरोध हो रहा है। उन्होंने दिल्ली विधान सभा के चुनावी प्रचार में भाजपा के लिए कड़कड़डूमा में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कड़कड़डूमा में रैली को संबोधित करते हुए अनुच्छेद-370 को हटाने, बाबरी मस्जिद राम जन्मू भूमि मामले में फ़ैसले और करतारपूर कोरीडोर को अपनी सरकार की अन्य उपलब्धियां बतायी।
नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधान सभा के चुनाव प्रचार के दौरान ऐसी स्थिति में सीएए को अल्पसंख्यकों के हित में लाया गया क़ानून बताया कि दिल्ली का शाहीनबाग़ इस क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन का प्रतीक बन चुका है। दिल्ली के शाहीनबाग़ में 1 महीने से ज़्यादा समय से महिलाओं का प्रदर्शन जारी है।