अमरीकी पत्रिका फ़ारेन पालिसी ने एक अमरीकी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि वाशिंग्टन को इस बात की गंभीर चिंता है कि इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी युद्धक विमान एफ़-16 की तकनीक न हासिल कर ले क्योंकि ये युद्धक विमान इराक़ की बलद छावनी में बिना सुरक्षा के हैं।
एक अमरीकी मीडिया ने आरोपों की छड़ी लगाते हुए इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी को ईरान से संबंधित क़रार दिया और दावा किया कि संभव है कि स्वयं सेवी बल के जवान इराक़ी छावनी बदल में एफ़-16 युद्धक विमानों की तकनीक हासिल करने का प्रयास करे और इस चीज़ ने वाशिंग्टन की चिंता बढ़ा दी है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इराक़ की बलद छावनी में 34 एफ़-16 विमानों पर आधारित स्क्वाड्रन है और इसकी रक्षा की ज़िम्मेदारी अब केवल इराक़ी सुरक्षाकर्मियों की है।
इससे पहले तक स्क्वाड्रन की रक्षा की ज़िम्मेदारी अमरीकी सेना और लाकहेड मार्टिन कंपनी के कर्मियों पर भी किन्तु इस छावनी पर कई बार राकेट हमलों के बाद विदेशी सुरक्षाकर्मी 8 जुलाई को पूरी तरह से बलद छावनी से निकल गये।
अमरीकी पत्रिका फ़ारेन पालिसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जब से अमरीकी सैनिकों ने बलद छावनी ख़ाली है तब से अमरीकी अधिकारियों कत चिंता है कि इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के जवान कहीं इस की तकनीक और कलपुर्ज़ों तक पहुंच न बना लें।