सद्र की इस अपील के बाद, एक बार फिर तहरीर चौक पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए हैं।
शुक्रवार की रात सद्र धड़े के प्रमुख ने लोगों से कहा था कि बग़दाद के ग्रीन ज़ोन के निकट धरने पर बैठ जाएं और नई सरकार के गठन में टाल मटोल के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन करें।
मुक़तदा सद्र का कहना है कि देश में राजनीतिक सुधारों का रास्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शनों से ही निकलेगा।
उन्होंने कहा देश में धार्मिक नेतृत्व और जनता की यही इच्छा है कि बिना किसी देरी के नई सरकार का गठन हो।
ग़ौरतलब है कि इराक़ में अक्तूबर से विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी था, लेकिन पिछले हफ़्ते बग़दाद में अमरीका के ख़िलाफ़ मिलियन मैन मार्च के बाद, मुक़तदा सद्र ने अपने समर्थकों से कहा था कि वह चार महीनों से जारी प्रदर्शनों को फ़िलहाल समाप्त कर दें, जिसके बाद उनके समर्थक प्रदर्शन स्थलों से चले गए थे और बाक़ी बचे-खुचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने धरना स्थलों से हटा दिया था।