प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी सैन्य सूत्रों ने बताया है कि, अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमेरिकी अधिकारी इस देश के ग़ज़नी प्रांत में तबाह होने वाले अमेरिका के सैन्य विमान में मारे गए अधिकारियों की पहचान करने के और तबाह विमान के टुकड़ों को एकट्ठा करने के काम में व्यस्त हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को अफ़ाग़ानिस्तान में तबाह हुए अमेरिकी सैन्य विमान में, अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के कई महत्वपूर्ण अधिकारी सवार थे। इस बीच रूसी सूत्रों ने भी सूचना दी है कि, अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका का जो जहाज़ गिरा है उसमें माइकल दि एंड्रा नामक सीआईए के वह अधिकारी भी मौजूद था जिसने शाहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी की हत्या की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
उल्लेखनीय है कि माइकल दि एंड्रा को मध्य पूर्व में अमरीकी योजनाओं को लागू करने वाले मुख्य लोगों में समझा जाता रहा है। बताया जाता है कि, माइकल दि एंड्रा सीआईए में ईरान, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में होने वाले अभियानों के प्रभारी था और उसे सीआई में "आयतुल्लाह माइक" भी कहा जाता था।
इस बीच जहां एक ओर अमेरिकी अधिकारी अभी अफ़ग़ानिस्तान में तबाह हुए अपने सैन्य विमान में सवार अधिकारियों के शवों की पहचान और उनकी गिनती में व्यस्त थे तभी बुधवार को इराक़ से ख़बर आ गई कि, इराक़ स्थित एनुल असद सैन्य छावनी के पास एक अन्य अमेरिकी सैन्य विमान गिरकर तबाह हो गया है जिसमें 4 अमेरिकी आतंकी सैनिक मारे गए हैं।
याद रहे कि 3 जनवरी को इराक़ की राजधानी बग़दाद के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास अमेरिका ने एक आतंकी कार्यवाही करके आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिग्रेड के कमांडर शहीद क़ासिम सुलेमानी और इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के डिप्टी कमांडर शहीद अबू मेहदी अल-मोहन्दिस को उनके की साथियों के साथ शहीद कर दिया था। अमेरिका की इस आतंकी कार्यवाही के बाद से वह हर दिन मध्यपूर्व में अपने सैनिकों और अधिकारियों के शवों की गिनती करने में व्यस्त है।