वरिष्ठ नेता के ट्वीटर पेज पर, सेन्चुरी डील के अनावरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता के पिछले साल के संबोधन को दोबारा प्रकाशित किया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि फ़िलिस्तीन के मुद्दे को मनों से ख़त्म नहीं किया जा सकता और निश्चित रूप से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और समस्त मुस्लिम राष्ट्र सेन्चुरी डील के मुक़ाबले में डट जाएंगे और उसे विफल बना देंगे।
वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई ने अपने बयान में कहा था कि अल्लाह ने चाहा तो फ़िलिस्तीन के बारे में सेन्चुरी डील के नाम से अमरीका की शैतानी और दूर्धतापूर्ण योजना कभी सफल नहीं होगी और जो लोग बैतुल मुक़द्दस को यहूदियों के हवाले करने की बातें कर रहे हैं उन्हें नाकामी का मुंह देखना पड़ेगा।