ओयूपी ने कहा कि यह शब्द इसलिए चुना गया क्योंकि 2019 में लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को संविधान की कसौटी पर परखा गया।
ओयूपी ने कहा कि "संविधान" किसी राष्ट्र या संस्था द्वारा निर्धारित किए गए वह लिखित नियम होते हैं जिसके आधार पर उस राष्ट्र या संस्था का सुचारू रूप से संचालन किया जा सके।
साल का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने अपनी ओर काफी ध्यान खीचा और जो बीते साल के लोकाचार, मिजाज या व्यस्तता को प्रदर्शित करता है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने कहा कि ऑक्सफोर्ड द्वारा चयनित वर्ष का हिन्दी शब्द एक ऐसा शब्द या उक्ति है जो बीते हुए वर्ष की प्रकृति, मिज़ाज, माहौल और मानसिकता को व्यक्त कर सकता है, और इसे इसके स्थायी सांस्कृतिक महत्त्व के कारण चुना गया है।