27 जनवरी 2020 - 19:41
ट्रम्प का बोल्टन पर हमला, जान बोल्टन की बातें सस्ती ख्याति का हथकंडा हैं

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन गेट स्कैंडल के बारे में अपने पूर्व सलाहकार जान बोल्टन के रहस्योद्धाटन को सस्ती ख्याति प्राप्त करने का हथकंडा क़रार दिया है।

अपने ट्वीट में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का कहना था कि उन्होंने जान बोल्टन से यह बात कदापि नहीं कही कि यूक्रेन की सैन्य सहायता अगले राष्ट्रपति चुनाव में उनके संभावित डेमोक्रेट प्रतिस्पर्धी जो बाइडन के विरुद्ध जांच से सशर्त कर दी जाए।

ट्रम्प ने दावा किया कि जान बोल्टन प्रकाशित होने वाली किताब बेचने के लिए इस प्रकार की मनगढंत बातें कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि जान बोल्टन ने अपनी किताब में रहस्योद्धाटन किया है कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने अगस्त 2019 में उनसे कहा था कि यूक्रेन को दी जाने वाली 351 मिलियन डालर की सैन्य सहायता रोक दी जाए जिसका मक़सद जो बाइडन के विरुद्ध जांच के उद्देश्य से यूक्रेनी अधिकारियों पर दबाव डालना था।

ज्ञात रहे कि यूक्रेन गेट स्कैंडल के कारण राष्ट्रपति ट्रम्प को इन दिनों महाभियोग का सामना है और सीनेट के सदस्य जान बोल्टन से सीनेट में गवाही देने की मांग कर रहे हैं।