प्राप्त समाचारों के अनुसार इराक़ी जनता के विभिन्न वर्गों ने सामान्य कामकाज जारी रखते हुए दंगाइयों के षड्यंत्रों को बुरी तरह विफल बना दिया है। इराक़ सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार राजधानी बग़दाद और दक्षिणी शहर बसरा में व्यापारिक केन्द्रों और सरकारी व अर्धसरकारी संस्थाएं यथावत खुली हुई हैं और जीवन चक्र सामान्य रूप से घूम रहा है।
इराक़ी सरकार ने बग़दाद और देश के दक्षिणी शहरों में सरकारी संस्थाओं में छुट्टी की अफ़वाहों को भी रद्द कर दिया। राजधानी बग़दाद के महत्वपूर्ण राजमार्गों और चौराहों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और उन्होंने दंगाइयों को आवाजाही में बाधा पैदा करने से रोक रखा है।
बग़दाद की सुरक्षा कमान के जारी बयान में कहा गया है कि उसने दंगाइयों के एक ग्रुप को शांति भंग करने और सड़कों को बंद करने के प्रयास के दौरान गिरफ़्तार कर लिया।