दाइश के इस बेइंतहा मोटे मुफ्ती को उसके छिपने के ठिकाने से गिरफ़्तार करके जेल तक ले जाना इराक़ के आतंकवादी विरोधी पुलिस दल के लिए सिर दर्द बन गया, जिसकी सोशल मीडिया पर ख़बू चर्चा हो रही है और चुटकुले बन रहे हैं।
शिफ़ा अल-निमा को कि जिसे अबू अब्दुल-बारी के नाम से भी जाना जाता है, गुरुवार को पश्चिमी मोसिल में एक इराक़ी पुलिस की स्पेशल टीम ने खोज निकाला।
सुरक्षा बलों का कहना है कि गोश्त के पहाड़ जैसे बेहद भारी शरीर वाले दाइश के इस मुफ़्ती ने पैगंबर यूनुस के मज़ार और मस्जिद को बम से उड़ाने का फ़तवा जारी किया था।
दाइश ने 2014 में इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया था।
अबू अब्दुल-बारी ने उन सभी विद्वानों और ध्रमगुरुओं का सिर क़लम कर देने का फ़तवा जारी किया था, जिन्होंने दाइश के तथाकथित ख़लीफ़ा अबू बक्र अल-बग़दादी की बैयत करने या उसके प्रति निष्ठा रखने से इनकार कर दिया था।
दाइश के इस मुफ्ती का वज़न लगभग 137 किलो है यह इतना भारी था कि उसे कार से नहीं ले जाया जा सकता था, इसे फ्लैट-बैड ट्रक के पीछे लोड करके ले जाया गया।