18 जनवरी 2020 - 19:14
ईरान ने शरणार्थियों की देखभाल में मारी बाज़ी, अब दूसरों को भी देगा अनुभव

ईरान विदेशी नागरिकों और शरणार्थियों की देखभाल से संबंधित अपने अनुभवों को दूसरे देशों को स्थानांतरित करने के लिए तैयार है।

ईरान के विदेशमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी महदी मुहम्मदी ने यह बात ईरान में शरणार्थियों के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ईरान चालीस वर्ष से शरणार्थियों और पलायनकर्ताओं को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा हे और हम अपने अनुभवों को दूसरे देशों को स्थानांतरित करने के लिए तैयार हैं।

महदी महमूदी ने आशा व्यक्त की है कि नए ईसवी वर्ष के दौरान विदेशी शरणार्थियों और नागरिकों के मामले से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और ईरान के बीच सहयोग की नई रणनीति पर अमल शुरु किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि ईरान समझता है कि शरणार्थियों और पलायनकर्ताओं की सेवा के हवाले से बेहतरीन और मानवीय फ़ैसले किए जाएंगे।

इस अवसर पर ईरान में संयुक्त राष्ट्र संघ के शरणार्थी मामलों के प्रतिनिधि एवो फ़्रीसन ने शरणार्थियों के लिए सेवाएं देने पर ईरान का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि नए ईसवी साल के दौरान ईरान, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के सहयोग से शरणार्थियों के विभाग में अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों भी भागीदारी के लिए एक नये मैकेनिज़्म का प्रबंध किया जाएगा।