यह लगभग तय ही माना जा रहा है कि रिपब्लिकन सांसद ट्रम्प को बरी करने का पक्ष लेंगे, लेकिन मुक़द्दमे के दौरान नियमों को स्वीकृत करने के लिए या गवाहों को बुलाने के लिए सिर्फ 51 मतों की ज़रूरत होगी। ट्रम्प के ख़िलाफ़ आरोपों को खारिज करने के लिए भी सिर्फ 51 मतों की ही ज़रूरत होगी। सिनेट में रिपब्लिकन सांसदों के नेता मिच मैककॉनेल इस बात को नहीं छुपा रहे हैं कि महाभियोग के मुक़द्दमे में वे कोई स्वतंत्र जूरी सदस्य नहीं हैं। 77 वर्षीय इस राजनीतिज्ञ ने अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के साथ पूरे समन्वय का भरोसा दिया है, इसका मतलब है कि वे मुक़द्दमे में पूरी तरह राष्ट्रपति का समर्थन करेंगे। इस बीच जानकारो का कहना है कि जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी टीम यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि महाभियोग की कार्यवाही से उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है वहीं कहीं न कहीं उनको इस बात का डर भी है कि अगर रिपब्लिकन सिनेटरों में से कुछ जो ट्रम्प की नीतियों से नाराज़ हैं उन्होंने उनके ख़िलाफ़ वोट कर दिया तो यह अमेरिका के इतिहास में पहली बार होगा कि कोई अमेरिकी राष्ट्रपति अपना समय पूरा करने से पहले ही अपने पद से हटा दिया जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग ट्रम्प से पूछ रहे हैं कि, “इज़ ऑल वेल? (RZ)
16 जनवरी 2020 - 19:27
समाचार कोड: 1002979
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ख़िलाफ़ महाभियोग का मुक़द्दमा निचले सदन से पास हो कर ऊपरी सदन में पहुंच चुका है अब मुक़द्दमा सिनेट में चलेगा और जल्द ही इसपर बहस शुरू होगी।