14 जनवरी 2020 - 19:23
सऊदी गठबंधन ने दुरैहमी पर कई राकेट फ़ायर किए

हमलावर सऊदी गठबंधन ने पश्चिमी यमन के अलहुदैदा प्रांत के शहर दुरैहमी पर राकेट से हमला किया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी के अनुसार हमलावर सऊदी गठबंधन की ओर से दाग़े जाने वाले कई राकेट दुरैहमी के गांव शजन पर गिरे हैं। अभी तक इस हमले में होने वाले जानी व माली नुक़सान के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

हमलावर सऊदी गठबंधन ने काफ़ी समय से दुरैहमी का घेराव कर रखा है और इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सहायता पहुंचने की अनुमति नहीं दे रहा है।

दुरैहमी सहित अलहुदैदा प्रांत की नाकाबंदी और हमले स्टाकहोम शांति समझौते के विरुद्ध है।