14 जनवरी 2020 - 19:22
नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग का पांचवां चरण शुरु

भारत की राजधानी नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेशमंत्री एस जयशंकर की उपस्थिति से रायसीना डायलॉग का पांचवां चरण शुरु हुआ।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यह कांफ़्रेंस 16 जनवरी तक जारी रहेगी। इसमें 103 देशों के 700 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ भी मंगलवार को रायसीना डायलॉग में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं।

इस साल के रायसीना डायलॉग में ईरान और भारत के विदेशमंत्रियों के अतिरिक्त आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, रूस, मोरक्को, मालदीप, यूनान, आस्ट्रेलिया, द दक्षिणी अफ़्रीक़ा, चेक गणराज्य, डेनामार्क, स्टोनिया और उज़्बेकिस्तान के विदेशमंत्री हाज़िर हैं।

इस सम्मेलन में क़रीब 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य कई देशों के वरिष्ठ कूटनयिक दुनिया की मौजूदा चुनौतियों पर अपने विचार पेश करेंगे।

वर्ष 2016 से दुनिया भर के राजनेता, व्यापारी वर्ग, मीडिया और नागरिक संस्थाओं से जुड़े लोग एकत्रित होकर विश्व की अंतर्राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करते हैं।