ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अमरीका के हालिया प्रतिबंध, समस्त सिद्धांतों और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, कहा कि खेद की बात यह है कि अमरीका, एकपक्षीय, ग़ैर क़ानूनी और परिणामहीन रवैया अपनाए हुए और इसको दोहराए जाने पर आग्रह करता है।
सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि ईरानी नागरिकों और कंपनियों पर अमरीका के हालिय प्रतिबंध, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 और अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अंतर्गत अमरीकी सरकार के वचनों का उल्लंघन है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका की एकपक्षीय कार्यवाही इस समय विश्व समुदाय के लिए एक समस्या बन चुकी है, कहा कि अमरीकी उद्योग, काफ़ी समय से दुनिया के अन्य उद्योगों का मुक़ाबला करने की क्षमता नहीं रखती है और अमरीकी सरकार राजनैतिक व सुरक्षा के बहानों प्रतिबंध लगाकर और असमान्य रूप से टैरीफ़ में वृद्धि करके दुनिया के बाक़ी देशों के साथ अन्यायपूर्ण व्यापारिक प्रतिस्पर्धा अंजाम दे रही है।