आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई ने युक्रेन के यात्री विमान के गिरने के बारे में सशस्त्र बल की जनरल कमान की जांच के नतीजे की सूचना मिलने और इस घटना में इंसानी ग़लती साबित होने के बाद, शनिवार को एक संदेश में इस घटना के पीड़ितों के परिजनों से गहरी हमदर्दी जतायी और सशस्त्र बल की जनरल कमान के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की ग़लती दोबारा न होने पाए।
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता ने इस दुर्घटना में मारे जाने वालों के लिए ईश्वरीय कृपा और पीड़ितों के परिजनों के धैर्य की कामना की।
ग़ौरतलब है कि युक्रेन एयरलाइन का एक विमान बुधवार 8 जनवरी को तेहरान के इमाम ख़ुमैनी एयरपोर्ट के निकट दुर्घटना का शिकार हुआ और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गयी।
ईरान के सशस्त्र बल की जनरल कमान ने एक विज्ञप्ति में देश की भूमि पर हमला करने की अमरीकी राष्ट्रपति और कमान्डरों की धमकियों और ईरान के आस-पास अमरीकी आतंकियों की जंगी उड़ानें बढ़ने की ओर इशारा करते हुए कहाः यात्री विमान एक संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान के निकट होने पर ग़ैर इरादतन इंसानी ग़लती का निशाना बनकर गिर गया।