15 जून 2024 - 06:13
ईरान को G7 देशों की वार्निंग, रूस से दूर रहो

जी7 देशों ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, हम ईरान से यूक्रेन युद्ध में रूस को सहायता करना बंद करने और बैलिस्टिक मिसाइलों और युद्ध से जुड़ी तकनीकों को रूस को न देने का आह्वान करते हैं, क्योंकि ये सीधे तौर पर युद्ध को बढ़ावा देना और यूरोपीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।

यूक्रेन को जमकर हथियार आपूर्ति कर रहे अमेरिका और नाटो विशेष कर यूरोपीय ट्राइका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाते हुए उसे रूस को हथियार न देने की चेतावनी दी है।

इटली में हो रहे G7 के मंच से एक बार फिर रूस को ईरान से मिलने वाले हथियारों के बहाने ईरान को वार्निंग जारी की गई है। रूस और ईरान की बढ़ती करीबी ने G7 देशों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को जी7 के नेताओं ने ईरान को चेतावनी दी कि वह रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें न दे। रॉयटर्स के मुताबिक ईरान ने रूस को बड़ी संख्या में शक्तिशाली सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दी हैं।