यूरोपीय यूनियन के विदेश नीति प्रभारी जोज़फ़ बोरेल ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के सदस्य देशों को इस अदालत के फैसले को मानना चाहिए। ज़ायोनी अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के प्रयास के समर्थन में, यूरोपीय संघ के विदेश नीति अधिकारी ने कहा कि अदालत के सभी सदस्य देशों को इसके निर्णयों का पालन करना चाहिए।
बोरेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने गिरफ्तारी वारंट का अनुरोध करने के अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक के निर्णय के बारे में विचार किया है। वह सभी देश जिन्होंने इस न्यायालय के क़ानून की पुष्टि की है, उनके लिए इस न्यायालय के निर्णयों को लागू करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा एक स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संस्था के रूप में न्यायालय का कर्तव्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर सबसे खतरनाक अपराधों पर मुकदमा चलाना है।