AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

9 मार्च 2024

6:02:16 am
1443076

फ़्रांस की चेतावनी, कीव या ओडेसा की तरफ बढ़ी रूसी सेना तो देंगे जवाब

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर रूसी सेना ने कीव या ओडसा की ओर बढ़ने की कोशिश भी की तो फ्रांस अपनी सेना यूक्रेन में भेजने में जरा भी देर नहीं करेगा।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान नाटो और मास्को का तनाव चरम की ओर बढ़ रहा है। युद्ध की आग में जमकर बारूद झोंक रहे अमेरिका और नाटो के बाद अब फ़्रांस ने रूस को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर रूसी सेना ने कीव या ओडेसा का रुख किया तो हम जवाब देने के लिए बाध्य होंगे।

बता दें कि नाटो और यूरोपीय देशों की गतिविधियां देख कर कुछ दिन पहले ही पुतिन ने सख्ती से कहा था कि अगर यूक्रेन की मदद के लिए नाटो की ओर से किसी भी तरह कोई सेना भेजने की कोशिश की गई तो परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर रूसी सेना ने कीव या ओडसा की ओर बढ़ने की कोशिश भी की तो फ्रांस अपनी सेना यूक्रेन में भेजने में जरा भी देर नहीं करेगा।

राष्ट्रपति मैक्रों ने अपनी पार्टी मीटिंग में कहा कि पुतिन को अब ये समझना होगा कि नाटो रूसी सेना की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। मैक्रों इससे पहले भी यूक्रेन में नाटो सैनिक भेजने की बात कर चुके हैं। यूरोपीय नेताओं की एक सभा के दौरान यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों को भेजने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।