AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शुक्रवार

8 मार्च 2024

7:59:42 am
1442942

रूस की चिंताएं बढ़ी, 2 साल बाद नाटो का मेंबर बना स्वीडन

करीब दो दशकों तक गुट निरपेक्ष रहा स्वीडन नाटो के गुट में शामिल हो गया है। स्वीडन नाटो का 32वां सदस्य देश बना।

तुर्की की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद आखिरकार स्वीडन नाटो का सदस्य बन गया है जिसे रूस के लिए एक झटका माना जा रहा है। स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर, नाटो के सचिव जनरल जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने बयान जारी कर कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक दिन है। स्वीडन को अब नाटो में एक अधिकारपूर्वक जगह मिलेगी और उसकी बात का भी नाटो की नीतियों और फैसलों में ध्यान रखा जाएगा।

करीब दो दशकों तक गुट निरपेक्ष रहा स्वीडन नाटो के गुट में शामिल हो गया है। स्वीडन नाटो का 32वां सदस्य देश बना। एक कार्यक्रम के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टीरसन ने देश के नाटो में शामिल होने को स्वतंत्रता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि 'स्वीडन ने लोकतांत्रिक तरीके से, निष्पक्ष, संप्रभु और एकमत होकर नाटो में शामिल होने का फैसला किया है।' स्वीडिश पीएम के भाषण के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मौजूद रहे।