9 फ़रवरी 2024 - 04:10
जेलेंस्की ने विद्रोह की आशंका के बीच सेना प्रमुख को हटाया

जनता के बीच वालेरी जालुजनई की काफी लोकप्रियता है वह भविष्य के चुनावों में जेलेंस्की के लिए एक संभावित चुनौती हो सकते। देश में कुछ लोग वालेरी जालुजनई को जेलेंस्की का प्रतिद्वंद्वी मानने लगे हैं।

रूस के खिलाफ अमेरिका और नाटो की जग लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल वालेरी जालुजनई को उनके पद से हटा दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से जालुजनई (50) के खिलाफ कार्रवाई की अटकलें थीं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने गुरुवार को फेसबुक पोस्ट में बताया कि आज यूक्रेन के सशस्त्र बलों के नेतृत्व को बदलने का निर्णय लिया गया।

कहा जा रहा है की यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के शुरू से ही राष्ट्रपति जेलेंस्की और जालुजनई के बीच मनमुटाव हो गया था हालांकि जेलेंस्की मनमुटाव की बातों को खारिज करते रहे। मीडिया रिपोर्ट में भी कहा गया कि जनता के बीच वालेरी जालुजनई की काफी लोकप्रियता है वह भविष्य के चुनावों में जेलेंस्की के लिए एक संभावित चुनौती हो सकते। देश में कुछ लोग वालेरी जालुजनई को जेलेंस्की का प्रतिद्वंद्वी मानने लगे हैं।