AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
मंगलवार

26 दिसंबर 2023

5:23:03 am
1423749

रूस पर यूक्रेन का भीषण हमला, क्रीमिया बंदरगाह तबाह

यूक्रेन ने रूसी लैंडिंग जहाज नोवोचेर्कस्क को निशाना बनाने के बाद फियोदोसिया के क्रीमिया बंदरगाह को नष्ट करने का दावा किया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में मास्को को ज़ोर का झटका देते हुए यूक्रेन ने क्रीमिया पर तबड़तोड़ हमले किये। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी तक किसी नतीजे पर पहुंचा न ही दोनों देशों के बीच युद्ध विराम होने का नाम नहीं ले रहा है।

अमेरिका और नाटो समेत पश्च्चिमि जगत की भरपूर आर्थिक एवं सैन्य मदद से यूक्रेन रूस के मुक़ाबले डटा हुआ है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूसी लैंडिंग जहाज नोवोचेर्कस्क को निशाना बनाने के बाद फियोदोसिया के क्रीमिया बंदरगाह को नष्ट करने का दावा किया है। यूक्रेन के हमले की वीडियो भी सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि यूक्रेन रूस के क्रीमिया बंदरगाह पर हमला कर रहा है।