4 जून 2023 - 13:41
मिस्र की सीमा पर हमले में तीन इस्राईली सैनिकों की मौत से दहल उठा है इस्राईल, आरंभिक जांच से कुछ ब्योरा सामने आया

मिस्र की सीमा पर इस्राईली सैनिकों पर होने वाले हमले से पूरा इस्राईल दहल उठा है और मामले की जांच जारी है। यह हमला औजा पास के निकट एक मिस्री सुरक्षाकर्मी ने उस समय किया जब सीमा पर तैनात इस्राईली सैनिकों की शिफ़्ट बदल रही थी।

हमले में तीन इस्राईली सैनिकों की मौत हो गई जिनमें एक महिला सैनिक शामिल थी जबकि दो इस्राईली सैनिक घायल हुए हैं।

हमलावर भी मारा गया है।

इस्राईल में इस बात पर चिंता है कि यह हमला बड़ी सटीक योजना के साथ किया गया और यह लगता है कि हमलावर को बड़े पैमाने पर सपोर्ट मिला है।

इस्राईली मीडिया ने आरंभिक जांच के नतीजों के आधार पर बताया कि मिस्री सैनिक अपनी तैनाती की जगह से कम से कम 5 किलोमीटर पैदल चलकर गया जबकि यह रास्ता बड़ा दुर्गम था।

इस्राईल ने मिस्री सरकार को संदेश भेजा है कि इस घटना की व्यापक संयुक्त जांच होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।

इस्राईल ने मिस्र को धमकी दी है कि घटना की जांच में मिस्र का सहयोग दोनों पक्षों के भविष्य के संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

342/