AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
गुरुवार

25 मई 2023

10:47:21 am
1368685

दुनिया नई व्यवस्था की ओर बढ़ रही हैः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि पश्चिमी देश दुनिया में संकट और अशांति पैदा करने के प्रयास कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने कहा कि एशिया से अफ़्रीक़ा तक स्वतंत्र और स्वाधीन देशों को चाहिए कि दुनिया में अविभाजित सुरक्षा के गठन में सहयोग करें।

उन्होंने बुधवार को मास्को में 11वीं सुरक्षा बैठक में शामिल 100 से अधिक देशों के सुरक्षा अधिकारियों की बैठक से वीडियो लिंक द्वार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम की विध्वंसक और धमकीपूर्ण नीतियों का बेहतरीन विकल्प, दुनिया में शांति और स्थिरता को मज़बूत करना और वर्तमान दुनिया में ग़ैर विभाजित एक सुरक्षा सिस्टम बनाना है।

राष्ट्रपति पुतीन ने कहा कि दुनिया न्यायपूर्ण बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और नाज़िइज़्म और कट्टरपंथी विचारधारा का बोरिया बिस्तरा समेट दिया जाएगा। (AK)   

342/