23 मई 2023 - 10:21
जकार्ता पहुंच गए रईसी, 11 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

आधिकारिक यात्रा पर राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी मंगलवार को जकार्ता पहुंचे।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोकू विदोदो के आधिकारिक निमंत्रण पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति मंगलवार की सुबह इन्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। 

वे एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल के साथ इंडोनेशिया गए हैं।  उनकी इस यात्रा का उद्देश्य, द्विपक्षीय संबन्धों को विस्तार देना है।  ईरान और इंडोनेशिया के राष्ट्राघ्यक्षों की यात्राएं 17 साल पहले हुई थीं जिसके बाद यह ईरान के राष्ट्रपति की पहली यात्रा है। 

इंडोनेशिया रवाना होने से पहले ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने सोमवार की रात तेहरान में हवाई अड्डे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरी इस यात्रा का उद्देश्य, ईरान और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबन्धों को बढ़ावा देने का है। 

राष्ट्रपति रईसी ने बताया कि उनकी इस यात्रा के दौरान आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबनधी कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि तेहरान और जकार्ता ने व्यापारिक लेनदेन को अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ने अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों और दबावों की ओर संकेत हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अपने विशेषज्ञ व प्रतीभाशाली जवानों की क्षमताओं व योग्यताओं के सहारे विज्ञान, तकनीक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रतिबंध और चुनौतियां किसी प्रकार ईरान को आगे बढ़ने से न रोक सकीं।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया एक महत्वपूर्ण देश है और इस्लामी देशों के साथ संबंध ईरान की विदेश नीति की प्राथमिकता में है और ईरान की विदेश नीति में इंडोनेशिया का विशेष स्थान है।

ईरान और इंडोनेशिया के बीच 11 समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए हैं। जिन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये हैं उनमें तेल व गैस, सांस्कृतिक लेनदेन और वीज़ा समाप्त किये जाने जैसे विषय शामिल हैं।

342/