2 सितंबर 2011 - 19:30

तुर्की ने इस्राईल द्वारा जलयान पर आक्रमण के बाद क्षमा याचना से इन्कार के बाद इस्राईली सरकार से सभी सैन्य संबंध तोड़ दिये हैं और इस शासन के राजदूत को तुर्की से निकाल दिया है........

तुर्की ने इस्राईल द्वारा जलयान पर आक्रमण के बाद क्षमा याचना से इन्कार के बाद इस्राईली सरकार से सभी सैन्य संबंध तोड़ दिये हैं और इस शासन के राजदूत को तुर्की से निकाल दिया है।
तुर्की के विदेशमंत्री दाऊद ओगलू ने शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन में इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि इस्राईल अपने किये का भुगतान करे। 
तुर्की के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह ने भी इस्राईली नेताओं को धमकी दी है कि यदि उसने अंतरराष्ट्रीय नियमों और अन्क़रा के अधिकारियों की मांगों की उपेक्षा जारी रखी तो इस्राईल के विरुद्ध अधिक कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने इस्राईल के विरुद्ध तुर्की के विदेशमंत्री द्वारा घोषित कार्यवाहियों की ओर संकेत करते हुए कहा है कि इस्राईल के नेताओं को मध्य पूर्व की घटनाओं से पाठ सीखना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय नियमों का सम्मान करना चाहिए। 
याद रहे ३१ मई वर्ष २०१० में इस्राईली कमांडोज़ ने ग़ज़्ज़ा के लिए राहत सामाग्री ले जा रहे जहाज़ पर अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में आक्रमण कर दिया था जिसमें तुर्की के ९ राहतकर्मी मारे गये थे। इस घटना पर इस्राईल ने तुर्की से क्षमा मांगने से इन्कार कर दिया है।
समाचार समाप्त
........
166