ईरान ने अमेरिका द्वारा अपने तानकर को निशाना बनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सशस्त्र बल जल्द ही अमेरिका की समुद्री डकैती का जवाब देंगे। ख़ातम-अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका द्वारा की गई “समुद्री डकैती और सशस्त्र कार्रवाई” का जल्द ही जवाब दिया जाएगा। अहले बैत (अ.स.) समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि “आक्रामणकारी अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन किया और समुद्री डकैती करते हुए ओमान सागर में एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर गोलीबारी की, जिससे उसके नेविगेशन सिस्टम को बंद कर दिया गया। इसके बाद अमेरिकी सैनिक जहाज पर चढ़ गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया।” उन्होंने आगे चेतावनी दी कि ईरान के सशस्त्र बल इस “अमेरिकी समुद्री डकैती और सशस्त्र कार्रवाई” का जल्द ही जवाब देंगे और बदला लेंगे।
20 अप्रैल 2026 - 15:20
समाचार कोड: 1804444
अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन किया और समुद्री डकैती करते हुए ओमान सागर में एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर गोलीबारी की, जिससे उसके नेविगेशन सिस्टम को बंद कर दिया गया। इसके बाद अमेरिकी सैनिक जहाज पर चढ़ गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया।
आपकी टिप्पणी