AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
शुक्रवार

6 दिसंबर 2019

1:17:51 pm
991712

क्या ऊंट आ गया पहाड़ के नीचे? सऊदी अरब तैयार हुआ यमन में घुटने टेकने पर ...

सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि यमन में युद्धंबदी की संभावना है कहा है कि यमन के हौसी भी इस देश के भविष्य में भूमिका निभाएंगे ।

आदिल अलजुबैर ने रोम में एक वार्ता के दौरान ईरान पर एक बार फिर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि यमन के अंसारुल्लाह, यमन के भविष्य निर्धारण में भूमिका निभाएंगे।

याद रहे सऊदी अरब अब तक यमन के हौसियों की मान्यता नहीं देता था और यमन में उनकी भूमिका से इन्कार करता रहा है।

आदिल जुबैर ने कहा कि ईरान, अपनी क्रांति को निर्यात करने में विश्वास रखता है और ईरान के व्यवहार को सहना अब सऊदी अरब के लिए संभव नहीं है इस लिए हमें ईरान पर कड़ाई करना चाहिए लेकिन कोई भी ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि यमन रियाज़ के  लिए बेहद अहम है। 5 वर्षों से यमन पर जारी हमले के बाद अब सऊदी अरब के उप विदेशमंत्री यमन में युद्धबंदी की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हौसियो सहित सभी  यमनी, इस देश के भविष्य में भूमिका निभाएंगे और युद्ध बंदी तथा अगले चरण में संकट के सामधान की संभावना बढ़ गयी है।

याद रहे यमन के दलदल में फंसने के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस, उससे सम्मानजनक रूप से निकलने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं।