AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
शनिवार

19 अक्तूबर 2019

5:21:57 pm
983497

नाइजीरिया में इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं के जुलूस पर सुरक्षा बलों का हमला

नाईजीरिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मना रहे श्रद्धालुओं के जुलूस पर सुरक्षा बलों ने हमला किया।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में शुक्रवार को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहलुम मनाया गया। इस अवसर पर नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने जुलूस निकाला जिस पर सुरक्षा बलों ने हमला किया और 4 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।

सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले फ़ायर किए और गोलियां चलायीं। इस हमले में 1 श्रद्धालु घायल हुआ।

शुक्रवार को अबूजा में आयोजित जुलूस में नाइजीरिया के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह इब्राहीम ज़कज़की के समर्थक भी बड़ी तादाद में मौजूद थे। आयतुल्लाह इब्राहीम ज़कज़की नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता हैं।