AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ParsToday
शुक्रवार

6 सितंबर 2019

12:22:02 pm
973914

ज़िम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे का निधन

ज़िम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया है।

ABNA: 95 साल के रॉबर्ट मुगाबे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। राॅबर्ट मुगाबे 1980 से 1987 तक प्रधानमंत्री और 1987 से 2017 तक राष्ट्रपति रहे थे। ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने उनकी मौत की ख़बर देते हुए ट्वीट में कहा है कि बेहद दुख के साथ मैं सूचित करता हूं कि ज़िम्बाब्वे के जनक और पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे नहीं रहे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मुगाबे स्वतंत्रता के प्रतिक थे और वे एक ऐसे अफ़्रीक़ी नेता थे जिन्होंने अपने लोगों की स्वतंत्रता और सशक्तिकरण में अपना जीवन बीता दिया। मनांगाग्वा ने लिखा है कि इस देश और महाद्वीप के इतिहास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

ज्ञात रहे कि राॅबर्ट मुगाबे ने ज़िम्बाब्वे के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के बाद 37 साल तक अपने देश का नेतृत्व किया था। उनके एकपक्षीय फ़ैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था और सेना का काफ़ी नुक़सान भी पहुंचाया था। उन्हें शासन से हटाने के लिए देश भर में आंदोलन चलाया गया था। सन 2000 में जनमत संग्रह और 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। सैंतीस वर्षों तक शासन करने के बाद मुगाबे ने 2017 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।

..........

300