AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
शुक्रवार

16 अगस्त 2019

1:58:41 pm
969222

नाइजेरिया वापस पहुंच गए शैख़ ज़कज़की, क्या वरिष्ठ धर्मगुरु की हत्या करना चाहती है अबूजा सरकार?!

नाइजेरिया के विश्व विख्यात धर्मगुरु शैख़ ज़कज़की जो इलाज के लिए भारत भेजे गए थे शुक्रवार की शाम नाइजेरिया वापस पहुंच गए।

शैख़ ज़कज़की ने भारत में ग़ैर संतोषजनक परिस्थितियों, उपचार की प्रक्रिया से असंतुष्टि, सुरक्षा अधिकारियों की ओर से पैदा की जाने वाली अड़चनों तथा अपने भरोसेमंद डाक्टरों के मौजूद न होने के कारण भारत से नाइजेरिया वापस लौटने का फ़ैसला किया था।

शैख़ इब्राहीम ज़कज़की ने गुरुवार को भारत के समयानुसार साढ़े नौ बजे एक वीडियो संदेश जारी करके कहा कि भारत सरकार ने उन्हें सूचित किया है कि नाइजीरिया की सरकार ने उन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया है।

भारत में उपचार के लिए पहुंचने के बाद से यह अफ़वाह उड़ी थी कि नाइजीरिया की सरकार भारत सरकार पर यह दबाव डाल रही है कि उनका उपचार न किया जाए। टीकाकारों का कहना है कि एक लोकतांत्रिक देश होने के रूप में भारत ने अपने दायित्वों पर अमल नहीं किया जो उचित संकेत नहीं है।

इसी बीच नाइजेरिया के इस्लामी आंदोलन ने गुरुवार की रात कहा है कि देश की सरकार शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की हत्या करने की कोशिश में है।

संगठन ने कहा कि अदालत ने शैख़ ज़कज़की को उनकी पत्नी के साथ भारत जाने की अनुमति दी जो नाइजेरियाई सरकार को पसंद नहीं आई और सरकार अब हर प्रकार से यह कोशिश कर रही है कि शैख़ ज़कज़की की हत्या करवा दे।