AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
बुधवार

14 अगस्त 2019

2:11:23 pm
968930

शैख़ ज़कज़की ने भारत से वापस जाने का फैसला क्यों किया?

भारत में उपचार का शैख़ ज़कज़की के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ ज़कज़की ने भारत से स्वदेश जाने का फैसला कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ ज़कज़की का कड़ी सुरक्षा सीमाओं में भारत में जो उपचार हो रहा था उसका उल्टा असर हो रहा था और उनके स्वास्थ्य पर उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था इसलिए उन्होंने भारत छोड़कर स्वदेश वापस जाने का निर्णय किया है।

शैख़ ज़कज़की अभी मंगलवार को ही भारत पहुंचे थे जहां उनका उपचार आरंभ हुआ था।  

ज्ञात रहे कि 13 दिसंबर 2015 को नाइजीरिया के सैनिकों ने इस देश के कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में स्थित एक इमाम बारगाह पर हमला करके शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था और उसके बाद से सुरक्षा बलों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जेल में बंद कर रखा है।

इसी प्रकार नाइजीरिया के सैनिकों के 2015 के हमले में सैकड़ों दूसरे मुसलमान शहीद व घायल हुए थे। शहीद होने वालों में शैख़ ज़कज़की के तीने बेटे भी शामिल हैं।