AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
सोमवार

15 जुलाई 2019

12:25:25 pm
961446

शेख ज़कज़की के समर्थन में तेहरान में छात्रों का प्रदर्शन

तेहरान में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख शेख ज़कज़की की हिरासत जारी रखने के विरोध में प्रदर्शन किये।

सोमवार को तेहरान में होने वाले इन प्रदर्शनों में छात्रों ने शेक ज़कज़की की तत्काल रिहाई की मांग की। 

तेहरानी छात्रों ने इसी प्रकार ईरानी विदेशमंत्रालय से मांग की कि वह नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख  शेख ज़कज़की की रिहाई के लिए अपने सभी साधनों को प्रयोग करे। 

तीन जूलाई को ईरान के डाक्टरों और मीडिया कर्मियों ने नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख  शेख ज़कज़की की की शारीरिक दशा पर चिंता प्रकट करते हुए तेहरान में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के सामने धरना दिया। 

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख  शेख ज़कज़की सन 2015 से जेल में बंद हैं। 

सेना ने उनके घर पर हमला करके उनके दो बेटों और दसियों समर्थकों की हत्या के बाद उन्हें जेल में डाल दिया था।