AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
शुक्रवार

28 जून 2019

1:41:08 pm
955671

नाइजीरिया के सबसे लोकप्रिय धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की को जेल में ज़हर दिया गया

नाइजीरियाई सूत्रों का कहना है कि इस देश के सबसे लोकप्रिय धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की को जेल में ज़हर दिया गया है।

नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन के नेता शेख़ ज़कज़की को जेल में जान लेवा ज़हर दिया गया है, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने सरकार से आग्रह किया है कि शेख़ को उचित उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाए।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, शेख़ ज़कज़की के ख़ून के नमूनों में सीसा और कैडमियम की ज़हरीली धातु के चिन्ह देखे गए हैं।

इस बीच, नाइजीरिया इस्लामी आंदोलन ने सरकार से शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी की तुरंत रिहाई की मांग की है।

आयतुल्लाह शेख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी 13 दिस्मबर 2015 से जेल में हैं।

2015 में नाइजीरिया के सैनिकों ने शेख़ के घर और इमामबाड़े पर हमला करके सैकड़ों शिया मुसलमानों की हत्या कर दी थी।

ग़ौरतलब है कि दिसम्बर 2016 में नाइजीरिया की सर्वोच्च अदालत ने शेख़ ज़कज़की को तुरंत रिहा करने और उनके परिवार को 1 लाख 50 हज़ार डॉलर का मुआवज़ा दिए जाने का आदेश जारी किया था, लेकिन इस देश की सरकार और सेना ने अदालत के आदेश की अवहेलना करते हुए उन्हें अभी तक जेल में क़ैद कर रखा है।