AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Pars Today
बुधवार

29 मई 2019

9:54:35 am
945123

नाइजेरिया में शेख़ ज़कज़की के समर्थन में प्रदर्शन

नाइजेरिया में हज़ारों लोगों ने अबूजा में प्रदर्शन करके इस देश के बुद्धिजीवी और इस्लामी आंदोलन के अध्यक्ष शेख़ ज़कज़की की तत्काल रिहाई की मांग की है।

(ABNA24.com) नाइजेरिया में हज़ारों लोगों ने अबूजा में प्रदर्शन करके इस देश के बुद्धिजीवी और इस्लामी आंदोलन के अध्यक्ष शेख़ ज़कज़की की तत्काल रिहाई की मांग की है।

प्रेसटीवी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने नाइजेरिया के उच्चतम न्यायालय द्वारा शेख ज़कज़की की रिहाई के आदेश के बावजूद उन्हें जेल में रखे जाने की आलोचना की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शेख ज़कज़की को , लंदन में इस्लामी मानवाधिकार आयोग के डाक्टरों की टीम के अनुसार तत्काल रूप से चिकित्सा सहायता की ज़रूरत है।

प्रदर्शन का आह्वान करने वाले अब्दुल्लाही मुहम्मद मूसा ने बताया कि जानकार सूत्रों ने सचेत किया है कि शेख ज़कज़की और उसकी पत्नी को, उपचार के लिए जेल से बाहर ले जाना ज़रूरी है अन्यथा दोनों के स्वास्थ्य को नुक़सान पहुंच सकता है।

शेख ज़कज़की के समर्थकों ने बताया है कि मानवाधिकार की सुरक्षा एक अंतरराष्ट्रीय विषय है जिस पर शेख ज़कज़की के बारे में भी ध्यान दिया जाना चाहिए किंतु नाइजेरिया के अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं।

शेख इब्राहीम ज़कज़की और उसकी पत्नी को 13 दिसंबर सन 2015 में ज़ारिया नगर के इमामबाड़े पर सैनिकों के हमले के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था ।

नाइजेरियाई सैनिकों के इस हमले में शेख ज़कज़की बुरी तरह से घायल हो गये और उनकी एक आांख भी खराब हो गयी जबकि उनके तीन बेटों सहित सैंकड़ों लोग शहीद हो गये।

नाइजेरिया की सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2016 में शेख ज़कज़की को रिहा करने का आदेश दिया किंतु इस देश की सेना और सुरक्षा एजेन्सिया, इस आदेश का पालन नहीं कर रही हैं।




/129